मिर्जापुर, जनवरी 23 -- ड्रमंडगंज। ड्रमंडगंज वनरेंज के मटिखना गांव में गेहूं के खेत के बीच से जा रहे तेंदुआ का वीडियो वायरल होने पर क्षेत्र के लोगों में दहशत फैल गई। गुरुवार दोपहर सोशल मीडिया पर तेंदुआ का वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग की टीम गांव में पहुंची। वनरक्षक अनादि नाथ तिवारी, अंकुर सिंह ने गेहूं के खेत में तेंदुआ के पदचिह्न होने की पुष्टि की और ग्रामीणों को सतर्कता बरतने की सलाह दी। हालांकि, वायरल हो रहा वीडियो बीते 18 जनवरी का बताया जा रहा है। हिन्दुस्तान वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। मटिखानी के तौलन राम, बिजेंद्र मौर्य ने बताया कि रविवार को तेंदुआ गेहूं के खेतों की मेड़ से गुजर रहा था। उसी दौरान ग्रामीणों ने वीडियो बना लिया। वनविभाग के कर्मचारी पदचिह्न से तेंदुआ की पुष्टि करने के बाद ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है। ग्रामीणों ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.