सीवान, अप्रैल 8 -- सिवान। शहर के मुख्य बाजार और चौराहों पर ट्रैफिक जाम की समस्या दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है। सड़कें संकरी होने और वाहन बढ़ने के कारण जाम लग जाता है। स्कूल और ऑफिस के समय लोगों को काफी देर तक फंसे रहना पड़ता है। एम्बुलेंस और जरूरी वाहनों को भी निकलने में दिक्कत होती है। स्थानीय लोगों ने ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने और पार्किंग की सुविधा बढ़ाने की मांग की है। प्रशासन ने ट्रैफिक पुलिस की संख्या बढ़ाने और सड़क चौड़ीकरण की योजना बनाई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...