सीवान, मार्च 1 -- अध्यक्ष पद के लिए एक से अधिक 27 नामांकन होने पर सर्वसहमति बनाने का प्रयास विफल चुनावी प्रक्रिया को स्थगित कर अध्यक्ष पद के लिए प्रदेश नेतृत्व निर्णय लेने के लिए अधिकृत फोटो संख्या - 4 कैप्शन - जिला परिषद के सभागार में अध्यक्ष पद के लिए नामांकन करते अभ्यर्थी। सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले में जदयू के सांगठनिक चुनाव के क्रम में जिलाध्यक्ष के चुनाव को लेकर काफी गहमागहमी रही। जिला परिषद के सभागार में जदयू जिलाध्यक्ष पद का चुनाव रविवार को हुआ। हालांकि अध्यक्ष पद के लिए आम सहमति नहीं बन पाने के कारण नामांकन की प्रक्रिया अपनाई गई। यहां भी एक से अधिक नामांकन होने की स्थिति में एक बार फिर आम सहमति बनाने का प्रयास किया गया, जो कि पूरी तरह विफल साबित हुआ। लिहाजा इस स्थिति में सीवान जिला में जदयू जिलाध्यक्ष पद के लिए प्रदेश नेत...