सीवान, अगस्त 13 -- सीवान, निज प्रतिनिधि। जिले में एनीमिया की रोकथाम, समय पर पहचान और प्रभावी उपचार को लेकर गुरुवार को सिविल सर्जन की अध्यक्षता में जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

प्रशिक्षण कार्यक्रम पिरामल स्वास्थ्य के सहयोग से आयोजित प्रशिक्षण में जिले के विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों से जुड़े स्वास्थ्यकर्मियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में सिविल सर्जन एवं जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी की प्रमुख उपस्थिति रही। प्रशिक्षण के दौरान स्वास्थ्यकर्मियों को एनीमिया की पहचान के लिए हीमोग्लोबिन जांच, एनीमिया के वर्गीकरण और उपचार की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही आयरन-फोलिक एसिड के नियमित सेवन, संतुलित आहार और पोषण के महत्व पर भी चर्चा की गई।

गर्भवती महिलाओं और किशोरियों पर विशेष ध्यान गर्भवती, किशोरियों और बच्चों प...