वीरेंद्र तिवारी, मई 6 -- Siwan News: बिहार के सीवान जिले में पिछले दिनों हुए पुलिस एनकाउंटर के बाद भी बदमाशों के हौसले बुलंद हैं। जीरादेई के जमापुर बाजार स्थित एक दुकान से बुधवार को दिनदहाड़े बदमाशों ने फायरिंग करते हुए सोना-चांदी के गहने और कैश लूट लिया। बाजार में दहशत फैलाने के लिए अपराधियों ने दनादन फायरिंग की, जिससे अफरातफरी मच गई। करीब 10 राउंड गोली चलने की सूचना है। हालांकि, दुकानदारों और अन्य लोग अपनी जान जोखिम में डालकर हथियारबंद बदमाशों से भिड़ गए। लोगों ने एक लुटेरे को वहीं पर दबोच लिया और फिर पुलिस को सौंप दिया। मिली जानकारी के अनुसार दो बाइक पर सवार 5 अपराधी जीरादेई के जमापुर बाजार पहुंचे। उन्होंने ओम साई बर्तन भंडार नामक दुकान में घुसकर लूटपाट शुरू कर दी। लुटेरों ने हथियार के बल पर दुकान में रखा लगभग 300 ग्राम सोना एवं लगभग 9...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.