सीवान, फरवरी 17 -- सीवान, निज प्रतिनिधि। मंडल कारा प्रशासन द्वारा बंदियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 11 नए टीवी लगाए जाने का निर्णय लिया गया है। इसके बाद कारा के सभी वार्डों में बंदियों को टीवी देखने की सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। प्राप्त जानकारी के अनुसार मंडल कारा के सभी वार्डों में पहले से भी टीवी लगाए गए हैं, लेकिन इनमें से पांच टीवी काफी पुराने हो चुके हैं। साथ ही, हाल के दिनों में 6 वार्डों की संख्या बढ़ने के कारण अतिरिक्त टीवी की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। इसी को देखते हुए 11 नए टीवी मंगवाए जा रहे हैं। वर्तमान में मंडल कारा के 18 पुरुष वार्डों में एक-एक टीवी, एक महिला वार्ड में दो टीवी व कारा अस्पताल में एक टीवी लगाया गया है। इस प्रकार कुल 21 टीवी संचालित हैं। अब नवनिर्मित छह पुरुष वार्डों में भी एक-एक टीवी लगाया जाएगा, इससे सभी...