सीवान, फरवरी 11 -- सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। सीवान नगर परिषद क्षेत्र का तेजी से विकास हो रहा है। नए परिसिमन के बाद नगर परिषद क्षेत्र में वार्डों की संख्या 38 से बढ़कर 45 हो गई। क्षेत्र का विकास हुआ तो संभावनाएं भी बढ़ रही हैं, लेकिन जमीन की अनुपलब्धता विकास के मामले में आड़े आ रही है। जमीन नहीं मिलने से नगर परिषद के पूर्व व वर्तमान बोर्ड द्वारा बोर्ड की बैठक में पारित कई बड़ी योजनाएं धरातल पर नहीं उतर पाई हैं। इससे शहर के विकास की परिकल्पना सही तरीके से क्रियान्वित नहीं हो पा रही है। बताया जा रहा कि नगर परिषद क्षेत्र में जमीन नहीं मिलने से आधा दर्जन से अधिक बड़ी योजनाओं का क्रियान्वयन लंबे समय से सिर्फ जमीन नहीं मिलने से हो रहा है। इसमें सबसे बड़ी समस्या कचरा डपिंग प्वाईंट का है। इसके अलावा, सिवरेज ट्रिटमेंट प्लांट, सूखा-गीला कूड़ा नि...