सीवान, जून 3 -- सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। नगर परिषद के सभागार में बोर्ड की साधारण बैठक मंगलवार को हुई। बैठक में नगर परिषद के प्रशासनिक भवन का शेष निर्माण कार्य को पूरा करने के लिए डीपीआर तैयार कर प्रशासनिक भवन का निर्माण कार्य पूर्ण कराने पर विचार-विमर्श समेत छह एजेंडा पर चर्चा-परिचर्चा हुई। यह भी पढ़ें- नगर निगम सभागार में दूसरी समीक्षा बैठक,16 जल मीनार बनाने का निर्णयएबीसी सेंटर का निर्माण बैठक में विभागीय निर्देश के मद्देनजर नगर परिषद क्षेत्र में एबीसी सेंटर यानि कि एनिमल बर्थ कंट्रोल सेंटर निर्माण के लिए मंजूरी दी गई। साथ ही, अर्बन चैलेंज फंड के तहत नगर परिषद क्षेत्र में विभिन्न विकासात्मक योजनाओं के क्रियान्वयन पर भी सहमति बनी। बैठक में एमआरएफ यानि कि मैटेरियल रिकवरी फैसिलिटी निर्माण के लिए जिला प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराई गई भूमि...