सीवान, अप्रैल 13 -- (सीवान से अनीश पुरुषार्थी)। डीएवी पीजी कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. रामानंद राम का ट्रांसफर पीसी विज्ञान कॉलेज छपरा कर दिया गया है। इस संदर्भ जेपी विश्वविद्यालय के कुलपति के आदेश से कुलसचिव प्रो. डॉ. नारायण दास ने विभागीय पत्र जारी कर दिया है। कुलपति ने जांच समिति की अनुशंसा के आधार पर अनुशासनिक एवं प्रशासनिक दृष्टिकोण से डॉ. रामानंद राम का डीएवी पीजी कॉलेज से हटाते हुए पीसी विज्ञान कॉलेज छपरा कर दिया है। साथ ही प्राचार्य को निर्देश दिया है कि अपना प्रभार डीएवी पीजी कॉलेज के वरीय शिक्षक को सौंप देंगे। बहरहाल, डीएवी पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. रामानंद राम की कार्यशैली से नाराज शिक्षक आंदोलन करते हुए उनका ट्रांसफर नहीं होने तक आंदोलन जारी रखने की बात कह चुके थे। यह भी पढ़ें- को-ऑपरेटिव के प्राचार्य का चाईबासा स्थानांतरण, डॉ. प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.