सीवान, अक्टूबर 1 -- सीवान, कासं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और सेवा के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर भाजपा की ओर से 7 अक्टूबर को सिवान में 'सेवा ज्योति यात्रा' और जिला स्तरीय संकल्प सभा का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम सुबह 11 बजे शुरू होगा।

कार्यक्रम की तैयारी आयोजकों के अनुसार सुबह 11:30 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन भी होगा। कार्यक्रम को लेकर भाजपा की ओर से जिले के विभिन्न प्रखंडों और मंडलों में तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न प्रखंडों से बाइक के माध्यम से 'सेवा ज्योति यात्रा' निकाली जाएगी। आयोजकों के अनुसार करीब 300 से 400 बाइक के माध्यम से कार्यकर्ता जिला मुख्यालय पहुंचेंगे। वहीं शहर के बाहरी इलाकों से करीब 300 से 400 लोग साइकिल और पदयात्रा के माध्यम से कार्यक्रम स्थल तक पहुंचेंगे।...