सीवान जिले में जनगणना 2027 की तैयारियां तेज, प्रशिक्षण कार्यक्रम जारी
सीवान, मार्च 29 -- सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। सीवान जिला में जनगणना 2027 को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इस क्रम में पिछले एक सप्ताह से शहर के वीएम हाई स्कूल सह इंटर कॉलेज में प्रखंड स्तर पर पर्यवेक्षकों व गणनाकारों को प्रशिक्षित करने के लिए ट्रेनर का प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित हो रहा है। प्रशिक्षक के रूप में जिला योजना पदाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह, सामाजिक सुरक्षा के सहायक निदेशक मिनहाजुद्दीन व जनगणना निदेशालय से आए अभिषेक कुमार व मोनी कुमारी द्वारा प्रशिक्षण दिया जा रहा है। सूत्रों के अनुसार, अप्रैल के प्रथम सप्ताह में प्रखंड स्तर पर पर्यवेक्षकों व गणनाकारों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम भी आयोजित किए जाने की संभावना है। बहरहाल, जिला प्रशासन ने जनगणना कार्य को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए सभी संबंधित अधिकारियों व कर्मियों को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.