सीवान, जून 3 -- सीवान, निज प्रतिनिधि। जिले के मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराने को लेकर स्वास्थ्य विभाग प्रतिबद्ध है। इस क्रम में स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक प्रभावी, व्यवस्थित व मरीजों के अनुकूल बनाया जाएगा। इसको लेकर समीक्षा के बाद स्टेट से स्पष्ट निर्देश मिला है। बताया गया है कि मरीजों की सहायता के लिए अस्पतालों में मे आई हेल्प यू डेस्क की सुविधा, ओपीडी में मरीजों की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पर्याप्त काउंटर, नर्सिंग डेस्क व टोकन डिस्प्ले सिस्टम की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।

स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार निर्देश दिया गया है कि ओपीडी संचालन का निर्धारित समयानुसार संचालन के साथ ही भर्ती मरीजों के लिए चिकित्सकों का नियमित राउंड सुबह व शाम में सुनिश्चित किया जाए। दलालों व बिचौलियों पर सख्त कार्रवाई करने व मरीजों को मिलने वाली सभ...