सीवान, अप्रैल 2 -- सीवान, निज प्रतिनिधि। रेलवे प्रशासन की ओर से यात्रियों की सुविधा के लिए मऊ जंक्शन से कोलकाता के लिए एक जोड़ी विशेष ट्रेन का संचालन किया जाएगा। यह ट्रेन कुल 15 फेरों के लिए चलायी जाएगी। आगामी 8 अप्रैल से 15 जुलाई तक प्रत्येक बुधवार को ट्रेन नंबर 05096 मऊ से कोलकाता का संचालन व 9 अप्रैल से 16 जुलाई तक प्रत्येक वृहस्पतिवार को ट्रेन नंबर 05095 कोलकाता से मऊ विशेष गाड़ी का संचालन किया जाएगा। इस विशेष ट्रेन के संचालन से सीवान होकर कोलकता की यात्रा करने वाले यात्रियों को काफी सहूलियत मिलेगी। ट्रेन अपने गंतव्य स्थल पर दूसरे दिन पहुंचेगी। वाराणसी मंडल के पीआरओ अशोक कुमार ने बताया कि इस ट्रेन में एसएलआरडी के 2, साधारण द्वितीय श्रेणी के 10, शयनयान श्रेणी के 5, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी का 1, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के 1 कोच सहित ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.