सीवान, सितम्बर 27 -- संदीप सिंह/अभिषेक उपाध्याय , सीवान,। सीवान-गोपालगंज हाईवे पर रविवार शाम हुए सड़क हादसे में बाइक सवार पिता-पुत्र की मौत हो गई। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के टड़वा के समीप तेज रफ्तार डंपर ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में टड़वा निवासी मुकेश कुमार और उनके आठ वर्षीय पुत्र ऋद्धिमान गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को तत्काल सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इमरजेंसी में डॉक्टर ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया। पिता-पुत्र की एक साथ मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया जाता है कि मुकेश कुमार रविवार शाम अपने आठ वर्षीय बेटे ऋद्धिमान के साथ बाइक से शहर के महादेवा की ओर जा रहे थे। दोनों अभी टड़वा के समीप सीवान-गोपालगंज हाईवे पर पहुंचे ही थे कि सामने से आ रहे...