सीवान, फरवरी 27 -- सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। नगर परिषद क्षेत्र में कराए गए विकास कार्यों को लेकर मुख्य पार्षद सेम्पी गुप्ता ने अपने कार्यालय कक्ष में गुरुवार को प्रेसवार्ता की। इस दौरान उन्होंने बताया कि नगर परिषद क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने के लिए चरणबद्ध तरीके से कार्य किया जा रहा है, ताकि सीवान शहर साफ-सुथरा, सुंदर व सुव्यवस्थित रूप में विकसित किया सके। सीवान को एक मॉडल शहर के रूप में विकसित करना उनका लक्ष्य है। उन्होंने बताया कि शहर की मुख्य सड़कों पर स्ट्रीट लाइट लगाने का काम तेजी से चल रहा है। बड़हरिया मोड़ से बबुनिया मोड़ तक स्ट्रीट लाइट लगाई जा रही है। शहर के समग्र विकास के लिए मास्टर प्लान तैयार किया जा रहा है। मुख्य पार्षद ने बताया कि डीएम के प्रयास से लखरांव में सब्जी मंडी के लिए जमीन उपलब्ध कराई जा रही है, प...