सीवान के सिसवन में सोए अवस्था में युवक की गला काटकर हत्या, परिजनों में मचा कोहराम
सीवान, जून 3 -- (सिसवन से शैलेश )।थाना क्षेत्र के हरिहर छपरा गांव में मंगलवार की रात एक युवक की गला काटकर हत्या कर दिए जाने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। बुधवार की सुबह घटना की जानकारी मिलते ही गांव में लोगों की भारी भीड़ जुट गई। युवक की निर्मम हत्या से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है तथा हत्या के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।हत्या की पहचान मृतक की पहचान हरिहर छपरा गांव निवासी शिवकुमार राजभर के 26 वर्षीय पुत्र राकेश कुमार राजभर के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार राकेश मंगलवार की रात भोजन करने के बाद घर के दरवाजे के पास खाट पर सो रहा था। रात के दौरान बदमाशों ने धारदार हथियार से उसका गला काट दिया। घटना इतनी भयावह थी कि मौके पर ही उसकी मौत हो गई। सुबह जब परिवार के सदस्य जागे तो राकेश को खून ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.