सीवान, मार्च 27 -- सीवान, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिले की प्रतिभा ने एक बार फिर वैश्विक पटल पर सीवान का मान बढ़ाया है। जीरादेई प्रखंड के रुइया बंगरा गांव के प्रख्यात मौसम वैज्ञानिक डॉ. अतुल कुमार सहाय भारतीय मौसम विज्ञान सोसाइटी, नई दिल्ली के अध्यक्ष चुने गए हैं। डॉ. सहाय का निर्वाचन निर्विरोध हुआ है। वे वर्ष 2026-2028 के कार्यकाल के लिए इस प्रतिष्ठित सोसाइटी का नेतृत्व करेंगे। यह न केवल सीवान जिले, बल्कि पूरे बिहार के लिए ऐतिहासिक क्षण है। क्योंकि सोसाइटी के 70 साल के इतिहास में पहली बार बिहार में जन्मे और यहीं से शिक्षा प्राप्त करने वाले किसी वैज्ञानिक ने यह शीर्ष स्थान प्राप्त किया है। गौर करने वाली बात है कि डॉ. सहाय की प्रारंभिक सफलता की नींव सीवान में ही पड़ी। उन्होंने शहर के डीएवी कॉलेज से भौतिकी ऑनर्स में स्नातक की डिग्री प्राप्त की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.