सीवान, मार्च 18 -- सीवान, निज संवाददाता। स्वास्थ्य एवं विधि मंत्री सह सीवान सदर के विधायक मंगल पांडेय ने मोतिहारी में मुठभेड़ के दौरान सीवान सदर के पुरैना गांव के निवासी पुलिस जवान के शहीद होने पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने अपने शोक संदेश में कहा कि श्रीराम कुमार यादव का सर्वोच्च बलिदान हमेशा याद रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि ऐसे वीर सपूतों की वजह से ही समाज में शांति और सुरक्षा कायम रहती है। मंत्री ने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोक संतप्त परिवार को इस कठिन समय में धैर्य और शक्ति प्रदान करें। मंत्री ने कहा है कि शोकाकुल परिवार को सांत्वना देते हुए कहा कि उनका सर्वोच्च बलिदान केवल बिहार पुलिस ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश के लिए एक अपूरणीय क्षति है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.