सीवान, जुलाई 8 -- सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। महादेवा थाना क्षेत्र के हकाम हाईवे पर सीवान के रास्ते वैशाली जा रही एक पिकअप वैन से 1416 लीटर अंग्रेजी बीयर मंगलवार को बरामद की गई। वहीं पिकअप के साथ वैशाली जिले के दो तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

छापेमारी का कारण बहरहाल, उत्पाद विभाग के मद्य निषेध निरीक्षक सह थानाध्यक्ष सदर के नेतृत्व में छापेमारी की गई, जहां उत्पाद विभाग की टीम को बड़ी सफलता मिली। उत्पाद इंस्पेक्टर अंकेश कुमार ने बताया कि उत्पाद विभाग की टीम को गुप्त सूचना मिली कि एक पिकअप से बड़ी मात्रा में अंग्रेजी बीयर सीवान के रास्ते वैशाली जिला ले जायी जा रही है।

पिकअप को रोकना इसके खबर लगते हुए उत्पाद विभाग की टीम मुफस्सिल थाना क्षेत्र के छोटपुर के पास वाहन जांच अभियान शुरू कर दी। इसी क्रम में जांच के दौरान संदिग्ध पिकअ...