सीवान, दिसम्बर 11 -- सीवान, कार्यालय संवाददाता। नए जिला पदाधिकारी विवेक रंजन मैत्रेय गुरुवार को सीवान समाहरणालय के कार्यालय प्रकोष्ठ में अपना पदभार ग्रहण कर लिया। इसके पूर्व वे शिवहर जिले में डीएम के रुप में तैनात किए गए थे। मूल रुप से विवेक रंजन मैत्रेय यूपी के निवासी हैं। विवेक पढ़ाई में शुरू से ही मेधावी रहे। आईआईटी दिल्ली से इंजीनियरिंग ग्रेजुएट हैं, इसके बाद 2015 में इंडियन रिवेन्यू सर्विसेज के लिये चयनित हुए। पुन: 2017 में अपनी मेधा का परचम लहराते हुए यूपीएससी की परीक्षा में 164 वीं रैंक हासिल कर भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी बने। इन्हें बिहार कैडर मिला। पहली बार नालंदा जिले में एसडीएम बनाए गए। विवेक रंजन मुजफ्फरपुर नगर निगम के आयुक्त के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वे हस्तकरघा व रेशम निदेशालय,उद्योग विभाग के निदेशक के पद पर भी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.