सीवान, अप्रैल 28 -- सिसवन (सीवान) से शैलश कुमार सिंह। जिले के सिसवन प्रखंड स्थित चैनपुर बाजार में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवती अचानक मोबाइल टावर पर चढ़ गई। इस घटना ने पूरे इलाके को हैरान कर दिया और देखते ही देखते मौके पर सैकड़ों की भीड़ जुट गई। पूरा क्षेत्र हाईवोल्टेज ड्रामे का गवाह बन गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवती बिना किसी पूर्व सूचना के टावर पर चढ़ गई। उसकी पीठ पर एक बैग भी देखा गया, जिससे लोगों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं और आशंकाएं फैलने लगीं। हालांकि, युवती के इस कदम के पीछे की वजह अब तक स्पष्ट नहीं हो सकी है। यह भी पढ़ें- प्रेमिका ने मिलने से किया इनकार तो रात भर टावर पर बैठा रहा प्रेमी, चंपारण में खूब ड्रामा घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिसकर्मी लगातार युवती को ...