सीवान, मार्च 17 -- सीवान, निज संवाददाता। सीवान जिले के रघुनाथपुर प्रखंड के कौसड़ गांव के निवासी प्रसिद्ध गीतकार मनोज भावुक को भोजपुरी सिनेमा के प्रतिष्ठित समारोह सातवें सरस सलिल भोजपुरी सिने अवार्ड 2026 में बेस्ट लिरिसिस्ट अवार्ड से पटना में सम्मानित किया गया। यह समारोह पटना के बापू सभागार में आयोजित हुआ। मनोज भावुक को यह सम्मान फिल्म - दुल्हनिया नाच नचावे के गीतों के लिए दिया गया। उन्हें यह अवार्ड आईएमपीए के अध्यक्ष अभय सिन्हा ने प्रदान किया। अवार्ड मिलने के बाद मनोज भावुक ने कहा कि भोजपुरी अवार्ड समारोहों का वास्तविक महत्व उन लोगों को याद करने में है, जिन्होंने इस इंडस्ट्री की नींव रखी। उन्होंने कहा कि हमें केवल अपनी ही प्रशंसा नहीं करनी चाहिए, क्योंकि एक दिन हम भी इतिहास का हिस्सा बन जाएंगे। असली खुशी तब होती है जब लोग हमारे जाने के बा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.