सीवान, फरवरी 21 -- सीवान। जिले के लिए गर्व की बात है कि सीवान के अमितेंद्र नाथ सिन्हा (आईपीएस), जो वर्तमान में सीआरपीएफ में आईजी पद पर पदस्थापित हैं, को राष्ट्रपति द्वारा प्रदत्त 'पुलिस मेडल फॉर मेरिटोरियस सर्विस' से सम्मानित किया गया। यह सम्मान सीआरपीएफ के 87वें स्थापना दिवस के अवसर पर गुवाहाटी (असम) स्थित इंदिरा गांधी एथलेटिक स्टेडियम में 19 से 21 फरवरी तक आयोजित समारोह के दौरान प्रदान किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि एवं सीआरपीएफ के पुलिस महानिदेशक जी. पी. सिंह ने उन्हें पदक देकर सम्मानित किया। अमितेंद्र नाथ सिन्हा स्वतंत्रता सेनानी स्व. रामलखन सिंह के परिजन तथा प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक सह एम.एम.आई. के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. वर्धन नाथ सिन्हा एवं शिक्षिका श्रीमती बच्ची देवी के ज्येष्ठ पुत्र हैं। वे अपनी प्रशासनिक दक्षता, संवेदनशील...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.