सीवान की सिमरन रग्बी मैच खेलने चीन जाएगी
सीवान, सितम्बर 5 -- मैरवा। सीवान की रग्बी खिलाड़ी सिमरन अब चीन के किंगदाओ में आयोजित एशियन अंडर 18 रग्बी फुटबॉल चैंपियनशिप में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करेगी। जिले के दरौली प्रखंड स्थित करोम की सिमरन परवीन का चयन भारतीय रग्बी टीम में हुआ है। सिमरन परवीन रानी लक्ष्मीबाई स्पोर्ट्स एकेडमी की खिलाड़ी हैं। वर्तमान में पटना जिला के बाढ़ विशेष प्रशिक्षण शिविर में भाग ले रही हैं।
सिमरन का प्रशिक्षण सिमरन परवीन के कोच रानी लक्ष्मीबाई स्पोर्ट्स एकेडमी के संस्थापक सह निदेशक संजय पाठक ने बताया की सिमरन वर्ग सातवीं कक्षा से इंटरमीडिएट तक रानी लक्ष्मीबाई स्पोर्ट्स एकेडमी की आवासीय प्रशिक्षु रहीं हैं। यह सभी सुविधाएं नि: शुल्क उपलब्ध कराया जाता है। अभी वर्तमान में रानी लक्ष्मीबाई स्पोर्ट्स एकेडमी की गैर आवासीय खिलाड़ी के रूप में प्रशिक्षण प्राप्त करत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.