सीवान की बेटी महिमा ने बढ़ाया जिले का मान, आईआईएमसी में मिला प्रवेश
सीवान, अगस्त 6 -- सीवान। जिले की होनहार बेटी महिमा चौधरी ने देश के प्रतिष्ठित इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन (आईआईएमसी), नई दिल्ली में प्रवेश पाकर सीवान का मान बढ़ाया है। कंधवारा निवासी महिमा ने दिल्ली स्कूल ऑफ जर्नलिज्म से स्नातक की पढ़ाई पूरी करने के बाद कड़ी मेहनत के बल पर यह सफलता हासिल की। उन्होंने इसका श्रेय अपने माता-पिता रघुनाथ यादव और उर्मिला यादव सहित पूरे परिवार के सहयोग को दिया। महिमा ने कहा कि उनका लक्ष्य निष्पक्ष और जनहित की पत्रकारिता के माध्यम से समाज के महत्वपूर्ण मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाना है। उनकी उपलब्धि जिले के युवाओं, विशेषकर बेटियों के लिए प्रेरणा बन गई है। यह भी पढ़ें- नीट में सफल छात्रा आकांक्षा को सम्मानित किया
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.