सीवान, अप्रैल 1 -- मैरवा/सीवान, हिन्दुस्तान टीम। जिले के मैरवा प्रखंड के हरनाथपुर गांव की होनहार फुटबॉलर श्रुति कुमारी का चयन भारतीय अंडर-20 महिला फुटबॉल टीम में हुआ है। यह टीम थाईलैंड में तीन अप्रैल से आयोजित होने वाली एएफसी अंडर-20 महिला एशियन चैंपियनशिप में हिस्सा लेगी। खास बात यह है कि भारतीय टीम ने करीब 20 वर्षों बाद इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई किया है। इससे इस उपलब्धि का महत्व और बढ़ जाता है। बता दें कि श्रुति, हरनाथपुर निवासी अभय यादव की पुत्री हैं। उनके कोच संजय पाठक के अनुसार उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई के दौरान आदर्श राजकीय मध्य विद्यालय, मैरवा से खेल की शुरुआत की और बाद में रानी लक्ष्मीबाई स्पोर्ट्स अकादमी में आवासीय एवं गैर-आवासीय प्रशिक्षण प्राप्त किया। अपने खेल करियर में श्रुति ने बिहार टीम का प्रतिनिधित्व करते...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.