सीवान, सितम्बर 14 -- मैरवा, एक संवाददाता। रानी लक्ष्मीबाई स्पोर्ट्स एकेडमी मैरवा की आवासीय प्रशिक्षु खिलाड़ी पिंकी कुमारी को बिहार जूनियर बालिका फुटबॉल टीम की कप्तानी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन की ओर से आंध्रप्रदेश के अनंतपुर में 10 से 25 सितंबर तक आयोजित राष्ट्रीय जूनियर बालिका फुटबॉल चैंपियनशिप के लिए गठित बिहार की 20 सदस्यीय टीम की कमान पिंकी को दी गई है।

खेल प्रेमियों की खुशी पिंकी के कप्तान बनाए जाने से मैरवा के खेल प्रेमियों और रानी लक्ष्मीबाई स्पोर्ट्स एकेडमी से जुड़े खिलाड़ियों व प्रशिक्षकों में खुशी है। रानी लक्ष्मीबाई स्पोर्ट्स एकेडमी के संस्थापक सह निदेशक संजय पाठक ने बताया कि राष्ट्रीय प्रतियोगिता में बिहार की टीम अपने प्रदर्शन से आगे बढ़ने की कोशिश कर रही है। प्रतियोगिता में बिहार का पहला मुकाबला 10 ...