सीवान, मार्च 9 -- सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। राजधानी पटना के पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में बिहार राज्य खेल प्राधिकरण व बिहार राज्य कबड्डी संघ के संयुक्त तत्वावधान में लगातार दूसरे वर्ष महिला कबड्डी लीग का आयोजन किया जा रहा है। पटना में 11 से 17 मार्च तक चलने वाले महिला कबड्डी लीग में सीवान जिले की 9 महिला फुटबॉलर अपना दमखम दिखायेंगी। इन नौ महिला खिलाड़ियों में शिबू खातून, पूजा कुमारी ,स्मिता कुमारी, लक्ष्मी कुमारी, गुड़िया कुमारी, रजनी राय, रेखा यादव , अंकु कुमारी प्रतियोगिता में चार अलग-अलग टीमों से खेलते हुए नजर आएंगी। सीवान जिला कबड्डी संघ के सभापति मनोरंजन कुमार सिंह ने बताया कि महिला कबड्डी लीग का मुख्य उद्देश्य आने वाले समय में कबड्डी के क्षेत्र में जमीनी स्तर से खिलाड़ी बेहतर परफॉर्मेंस करें। साथ ही राष्ट्रीय व अंतराष्ट्रीय...