सीवान की जनता का प्रेम व स्नेह प्रेरणा का स्रोत : मंगल पांडेय
सीवान, मई 11 -- सीवान। भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, पूर्व स्वास्थ्य एवं विधि मंत्री तथा पश्चिम बंगाल भाजपा प्रभारी सह विधायक मंगल पाण्डेय के सीवान आगमन पर जिलेभर में भव्य स्वागत समारोह हुआ। उनके आगमन को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में भारी उत्साह देखने को मिला। शहर के चांप ढाला, पचरुखी, दरौंदा समेत कई स्थानों पर भाजपा जिला संगठन, एनडीए गठबंधन के नेताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं आम नागरिकों द्वारा उनका जोरदार स्वागत किया गया। उनका स्वागत ढोल-नगाड़ों, पुष्पवर्षा, अंगवस्त्र और पुष्पगुच्छ देकर किया गया। इस दौरान भारत माता की जय, वंदे मातरम और मंगल पाण्डेय जिंदाबाद के नारों से पूरा वातावरण गूंज उठा। जगह-जगह बड़ी संख्या में मौजूद भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने अपने नेता के प्रति उत्साह और सम्मान प्रकट किया। यह भी पढ़ें- भाजपा का सं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.