सीवान, मार्च 10 -- सीवान, नगर प्रतिनिधि। जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में इंजीनियरिंग कॉलेज के समीप हुई सड़क दुर्घटना में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान मैरवा थाना क्षेत्र के सुमेरपुर गांव निवासी मनीष चौहान (20) के रूप में हुई है। वहीं घायल युवक राहुल कुमार चौहान मैरवा थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर गांव का रहने वाला है। घायल राहुल कुमार चौहान ने बताया कि वह और मनीष चौहान दोनों मनीष की बहन के घर मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पड़रिया गांव गए हुए थे। वहां से लौटने के दौरान सीवान-मैरवा मुख्य मार्ग पर इंजीनियरिंग कॉलेज के समीप यह हादसा हो गया। बताया जाता है कि उस समय सड़क के दोनों तरफ से तेज रफ्तार में ट्रक आ रहे थे। ट्रकों को देखकर मनीष ने अपनी बाइक सड़क के किनारे कर दी। इसी दौरान सीवान की ओर ...