सीवान, मार्च 4 -- मैरवा में युवक की झरही नदी में डूबने से मौत मैरवा, एक संवाददाता । थाना क्षेत्र के नई बाजार के रहने वाले युवक की झरही नदी में डूबने से मौत हो गई। मृतक नई बाजार के रामजी वर्मा का 18 वर्षीय पुत्र सन्नी कुमार है। वह बुधवार की दोपहर को होली खेलने के बाद अपने दोस्तों के साथ नदी में नहाने गया था। जानकारी के अनुसार सन्नी कुमार सुबह से मुहल्ले में अपने दोस्तों के साथ होली खेल रहा था। दो बजे की करीब मुहल्ले में होली खेलने के बाद अपने दोस्तों के साथ नदी में नहाने गया था। इसी दौरान नहाने के लिए नदी के बीच में चला गया वह नदी की बीच शैवाल या किसी झाड़ी फंस गया। उसके दोस्त उसको बचाने का प्रयास करने लगे। बचाने के क्रम में उसको दोस्त भी पानी में डूबने लगा। जो मुश्किल से वापस निकल पाया। सन्नी को पानी में डूबने से नहीं बचाया जा सका। लगभग आ...