सीवान : पिकअप के धक्के से युवक की शरीर के उड़े परखच्चे, 50 फुट दूर जाकर गिरा पैर
सीवान, मार्च 24 -- जामो , एक संवाददाता। जामो-अफराद रोड पर जामो जलालपुर के पास एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन की टक्कर से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। हादसा इतना भयावह था कि युवक का एक पैर शरीर से अलग होकर करीब 50 मीटर दूर जा गिरा। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए। स्थानीय लोगों ने पिकअप चालक को पकड़ लिया, जबकि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर थाना भेज दिया है। इस दुर्घटना में एक अन्य साइकिल सवार भी घायल हुआ है, जिसका इलाज पास के एक निजी क्लिनिक में चल रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.