सीवान, जून 20 -- गुठनी (सीवान)। मैरवा-गुठनी मुख्य मार्ग पर बभनौली गांव के समीप शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में 14 वर्षीय किशोर की मौत हो गई, जबकि उसका चचेरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घायल का इलाज अस्पताल में चल रहा है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है।

मृतक की पहचान मृतक की पहचान गुठनी थाना क्षेत्र के भगवानपुर गांव निवासी अखिलेश राम के पुत्र प्रिंस राम (14) के रूप में हुई है। वहीं घायल युवक रामकिशुन राम का पुत्र मुन्ना राम (16) बताया गया है। हादसे की खबर मिलते ही मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

हादसे का विवरण जानकारी के अनुसार दोनों चचेरे भाई बाइक से किसी मरीज के इलाज के लिए आवश्यक राशि लेने अपने घर भगवानपुर जा रहे थे। इसी दौ...