सीवान, मार्च 4 -- सीवान, कार्यालय संवाददाता । होली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से सीवान जिले के पुलिस अधीक्षक पूरन कुमार झा द्वारा विभिन्न थाना क्षेत्रों का भौतिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया तथा ड्यूटी पर तैनात पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक ने संवेदनशील एवं भीड़भाड़ वाले स्थलों पर विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि पर्व के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाह या अप्रिय घटना को रोकने के लिए नियमित गश्ती सुनिश्चित की जाए। साथ ही, चौक-चौराहों एवं प्रमुख मार्गों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती बनाए रखने को कहा गया। निरीक्षण के क्रम में संबंधित थाना प्रभारियों को स्पष्ट निर्देश दिया गया कि विधि-व्यवस्था हर हाल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.