सीवान: सड़क हादसे गोपालगंज के दो युवक मरे
सीवान, मई 29 -- सीवान। जिले के महादेवा थाना क्षेत्र स्थित हकाम हाईवे के कुशवाहा मोड़ के समीप गुरुवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान गोपालगंज जिले के नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत सहदुलेपुर गांव निवासी मासूम अली और एहसान अली के रूप में हुई है। बताया गया है कि गांव के ही युवक दिलशाद को दुबई जाना था।
घटना का विवरण उसे रेलवे स्टेशन छोड़ने के लिए गांव के चार युवक आए हुए थे। स्टेशन छोड़ने के बाद मासूम अली और एहसान अली एक ही बाइक पर सवार होकर वापस अपने गांव सहदौलेपुर लौट रहे थे। इसी दौरान हकाम हाईवे स्थित कुशवाहा मोड़ के समीप तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवक गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.