सीवान, मई 25 -- नौतन (सीवान),एक संवाददाता। नौतन थाना क्षेत्र में बेखौफ अपराधियों का तांडव बढता जा रहा है। इसी दौरान शनिवार की रात 25-30 की संख्या में बाइक सवार हथियार से लैस बेखौफ अपराधियों ने एक युवक को उसके घर से 50 मीटर दूर ले जाकर सिर में गोली मार दी। घटना नौतन पंचायत के ठाकुर के रामपुर गांव की है। यह भी पढ़ें- युवक का अपहरण कर गोली मारने से सनसनीघायल युवक का इलाज शनिवार की रात अपराधियों की गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृत युवक ठाकुर के रामपुर गांव का नसिरुल्लाह अंसारी उर्फ मुन्ना अंसारी का पुत्र बुलेट अंसारी है। गंभीर रूप से घायल युवक को इलाज के लिए परिजन व ग्रामीण स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत को देख सीवान सदर अस्पताल रेफर कर दिया। सदर अस्पताल...