सीवान, मार्च 13 -- गोपालपुर (सीवान), निज संवाददाता। जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के हबीबनगर पंचायत अंतर्गत शंकरपुर गांव निवासी फिरोज अंसारी की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। घटना शुक्रवार की सरेशाम हबीबनगर के मिश्रौलिया स्कूल के समीप की बताई जा रही है। अपराधियों की पहचान नहीं की जा सकी है। एसपी पूरन कुमार झा ने बताया कि घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच की जा रही है। सभी बिन्दुओं का पता लगाकर हत्यारों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। बताया गया है कि वे अपने गांव से बाइक पर सवार होकर तीन लोगों के साथ मिश्रौलिया गांव में गए थे। वहां घर वापस आने के दौरान मिश्रौलिया स्कूल के समीप फिरोज अंसारी को निशाना बनाते हुए गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। घायलावस्था मेंआसपास के लोगों की मदद से उन्हें तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.