सीवान, मई 1 -- सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले में मनरेगा मजदूरों की अटेंडेंस लेने वाले नेशनल मोबाइल मॉनिटरिंग सिस्टम यानि कि एनएमएमएस एप में तकनीकी खराबी से मजदूरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। एनएमएमएस एप से सुबह व दोपहर में श्रमिकों का अटेंडेंस बनाने का प्रावधान है। ग्रामीण इलाके में इंटरनेट में टेक्निकल फॉल्ट व सर्वर डाउन रहने से पूरी प्रक्रिया ही बाधित हो रही है। बताया जा रहा कि जिले में जहां भी मनरेगा से जुड़े कार्य हो रहे हैं, वहां इस प्रकार की समस्या कमोबेश हर जगह हो रही है। जिले में मनरेगा योजना से एक लाख 68 हजार 103 मजदूर जॉबकार्ड धारी हैं। पूर्व के मनरेगा योजना के तहत पोखर, पाइन, आहर व निजी तालाब निर्माण में मनरेगा से रजिर्स्टड मजदूर काम संभाल रहे हैं। बताया जा रहा कि तकनीकी समस्या व लॉगिन समस्याओं से हजारों मजद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.