सीवान, अप्रैल 27 -- बसंतपुर/लकड़ी नबीगंज, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के विलासपुर गांव में एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद आक्रोशित लोगों ने एनएच-331 को जाम कर प्रदर्शन किया और लापरवाह चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। मृतक का नाम अभिषेक सिंह बताया गया है, जो भगवानपुर हाट थाने के विलासपुर गांव निवासी लक्ष्मण सिंह का पुत्र था। जानकारी के अनुसार, भगवानपुर हाट थाने के निवासी विलासपुर निवासी लक्ष्मण सिंह के पुत्र अभिषेक सिंह और राजेश सिंह के पुत्र रवि कुमार सिंह बाइक से दांत का इलाज कराने बिशुनपुरा मदारपुर जा रहे थे। इसी दौरान मदारपुर उच्च विद्यालय के सामने एनएच-331 पर एक अनियंत्रित हाइवा ने दोनों को कुचल दिया और चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। हादसे के बाद दोनों युवक सड़...