दरभंगा, फरवरी 12 -- दरभंगा। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बरहनी पेट्रोल पंप के समीप भीषण सड़क दुर्घटना में बाइक सवार इंजीनियर अमित कुमार मल्लिक की मौत हो गई। वह दरभंगा जिले के बहेरा थाना क्षेत्र के बेनीपुर बैंगनी गांव निवासी रविन्द्र मल्लिक के बेटे थे। अमित सीवान में एक निजी टेलीकॉम कंपनी में इंजीनियर के पद पर कार्यरत थे। अमित किसी काम से बरौली गए थे। मंगलवार शाम बरौली से सीवान लौटने के दौरान बरहनी पेट्रोल पंप के पास उनकी बाइक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो से टकरा गई। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना मुफस्सिल थाने को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल अवस्था में युवक को तत्काल सदर अस्पताल पहुंचाया। ड्यूटी पर तैनात चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...