सीवान, दिसम्बर 29 -- सिसवन (सीवान), एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के ग्यासपुर उत्तर टोला के एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृत युवक स्थानीय निवासी शिवजी यादव का बेटा राजू यादव बताया गया है। रविवार की सुबह में घटना की जानकारी होने के बाद घर में कोहराम मच गया। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के कारणों को लेकर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। मिली जानकारी के अनुसार, राजू यादव दियरा में गेहूं की पटवन कर रहा था, तभी अपराधियों ने गोली मारकर जान ले ली। घटना की जानकारी मिलने पर परिजनों ने थाने की पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को उठवाकर सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने दियारा में जाकर घटनास्थल का जायजा भी लिया। वहीं यूपी के बलिया जिले के रेवती थाने की पुलिस भी मामले की जानकारी होने पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.