सीवान: दिनदहाड़े पूर्व प्रमुख पति को असांव में अपराधियों ने गोली मारी
सीवान, सितम्बर 28 -- राधेश्याम दुबे/प्रवीण तिवारी, आंदर (सीवान)। सीवान जिले के अंसाव थाना क्षेत्र के सिउरी गांव के समीप सोमवार को बाइक सवार अपराधियों ने पूर्व प्रमुख पति और राजद नेता किशोर गिरी (50) को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। गोली लगने के बाद किशोर गिरी खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़े। घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए। घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जाता है कि किशोर गिरी सोमवार की सुबह अंसाव से अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान सिउरी गांव के समीप सुनसान स्थान पर पहले से घात लगाए बाइक सवार अपराधियों ने उन्हें रोक लिया और फायरिंग शुरू कर दी।एसडीपीओ का बयान
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.