सीवान, मार्च 4 -- सीवान विवेक रंजन मैत्रेय के आवास पर बुधवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। सुबह से ही उनके सरकारी आवास पर जिले के अधिकारियों, कर्मियों एवं गणमान्य लोगों का आना-जाना शुरू हो गया था। पूरे परिसर में उत्साह और उल्लास का माहौल देखने को मिला। होली मिलन के दौरान पारंपरिक फगुआ गीतों का गायन किया गया, जिससे वातावरण पूरी तरह होलीमय हो उठा। रंग और गुलाल की बौछार के बीच उपस्थित सभी लोग आपसी भाईचारे और सौहार्द का संदेश देते नजर आए। अधिकारियों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर पर्व की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर एडीएम प्रमोद कुमार राम, डीडीसी मुकेश कुमार, एसडीएम आशुतोष गुप्ता समेत कई वरीय अधिकारी मौजूद रहे। सभी अधिकारी रंग में सराबोर दिखे और पारंपरिक गीत-संगीत का आनंद लिया। समारोह के दौरान डीएम ने होली को सामाजिक समरसता और भाईचारे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.