सीवान: घर से बुलाकर युवक की पीट-पीटकर हत्या, गांव में पसरा मातम
सीवान, मई 30 -- बड़हरिया/सीवान, निज प्रतिनिधि। सीवान जिले के बड़हरिया थाना क्षेत्र के शिवराजपुर गांव में शनिवार को एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दिए जाने की घटना से सनसनी फैल गई। घटना के बाद पूरे गांव में मातम का माहौल है, जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, मृतक की पहचान शिवराजपुर गांव निवासी शहजाद अली के रूप में हुई है। मामले में मृतक की पत्नी मोबिना खातून के बयान पर स्थानीय थाने में सात नामजद समेत करीब दस अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
घटना का विवरण प्राप्त जानकारी के अनुसार, शनिवार की सुबह शहजाद अली अपने घर पर परिजनों के साथ मौजूद था। इसी दौरान कुछ लोग उसके घर पहुंचे और किसी काम का बहाना बनाकर उसे अपने साथ बुलाकर ले गए। परिजनों को उस समय किसी अनहोनी की आशंका नहीं थी। बताया जाता है कि शहजाद उनके साथ चला गया, लेकिन इ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.