सीवान, अप्रैल 25 -- (आंदर, सीवानसे राधेययाम दुबे)। जिले के असांव थाना क्षेत्र के सिंहपुर गांव में खलिहान में गेंहू की दंवनी के बाद सोए किसान की गला रेतकर हत्या कर दी गई। घटना को शुक्रवार की रात में अंजाम दिया गया। मृतक महेश यादव अपने बड़े भाई की ससुराल सिंहपुर गांव में रहता था। बताया गया है कि महेश यादव शुक्रवार की रात में खलिहान में गेहूं की दंवनी किए जाने के बाद बोरे में गेहूं भरकर ट्रैक्टर पर रखने के बाद सो गया। इसी बीच रात में ही किसी ने आकर गला रेतकर उसकी हत्या करने के बाद शव को खेत में ही फेंक दिया। यह भी पढ़ें- जहानाबाद में लापता युवक की हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला तेजाब; 9 घंटे तक चला भारी बवाल शनिवार की सुबह में जब गांव के आसपास के लोग खेत की ओर गए तो उसका शव दिखाई पड़ा। परिजनों को सूचना देने के साथ ही असांव थाने की ...