सीवान: कोचिंग सेंटर पर बम फोड़ा, छह छात्राएं जख्मी, पुलिस ने शुरू की जांच
सीवान, मई 13 -- बड़हरिया (सीवान), एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के गौसी हाता गांव स्थित एक कोचिंग संस्थान पर बुधवार को असमाजिक तत्वों ने बम फेंक दिया।घटना का विवरण कोचिंग क्लास में अचानक बम फटने की आवाज के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। इस घटना में कमरे में पढ़ाई कर रही 6 छात्राएं घायल हो गईं। घायलों में चांदनी कुमारी, निक्की कुमारी, गोल्डी कुमारी, आरुषा कुमारी, साजिद अली, सुमैया खातून शामिल हैं। सभी घायलों का निजी अस्पताल में इलाज कराया गया। इसके बाद परिजन अपने घर लेकर चले गए। इस घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले को गंभीरता से लते हुए जांच पड़ताल शुरू कर दी है।पुलिस की कार्रवाई बताया गया है कि दीपू कुमार गौसी हाता गांव में एक कोचिंग संस्थान का संचालन करते हैं। प्रतिदिन की तरह बुधवार को भी कोचिंग का संचालन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.