सीवान, मार्च 4 -- सीवान। सीवान जिला भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं बीस सूत्री उपाध्यक्ष संजय पांडेय ने बुधवार को पूरे उत्साह के साथ कुर्ता फाड़ होली मनाई। सुबह से ही वे शहर के व्यवसायी वर्ग के लोगों के साथ विभिन्न इलाकों में घूमकर अबीर-गुलाल खेलते नजर आए। इस दौरान समर्थकों और शुभचिंतकों ने एक-दूसरे को रंग लगाकर पर्व की शुभकामनाएं दीं। रंगों के इस उल्लास में युवा कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। एक मौके पर युवाओं ने संजय पांडेय को रंग और अबीर से सराबोर कर दिया और उत्साह में उनका टी-शर्ट भी फाड़ दिया। पारंपरिक अंदाज में मनाई गई इस होली ने माहौल को पूरी तरह रंगीन बना दिया। फतेहपुर स्थित उनके आवास पर भी लोगों का तांता लगा रहा। यहां पहुंचकर भाजपा जिलाध्यक्ष राहुल तिवारी की टोली ने भी उन्हें होली की शुभकामनाएं दीं और साथ मिलकर होली खेल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.