सीवान: कार की टक्कर से चाय दुकानदार की मौत, घर में मचा कोहराम
सीवान, मई 30 -- (सीवान से अभिषेक उपाध्याय)। शहर के अयोध्यापुरी मोड़ के समीप हुई एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में चाय दुकानदार राजन गुप्ता की मौत हो गई। इस घटना के बाद उनके परिवार में कोहराम मच गया है, वहीं पूरे इलाके में शोक का माहौल है। राजन गुप्ता की असामयिक मौत से परिजनों के साथ-साथ स्थानीय लोगों को भी गहरा आघात पहुंचा है। मोहल्ले में हर कोई इस हादसे की चर्चा कर रहा है और दोषी वाहन चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहा है।दुर्घटना का विवरण मिली जानकारी के अनुसार, अयोध्यापुरी निवासी राजन गुप्ता शहर में मुफसिल थाने के बगल में चाय की दुकान चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। बुधवार की रात वे रोज की तरह अपनी दुकान बंद कर साइकिल से घर लौट रहे थे। रात करीब 11:30 बजे जब वे अयोध्यापुरी मोड़ के समीप पहुंचे, तभी तेज रफ्तार एक स्विफ्ट डिजायर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.