नई दिल्ली, अप्रैल 26 -- नई दिल्ली, का.सं.। राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने सीवर व्यवस्था से जुड़ी शिकायतों पर सख्त रुख अपनाते हुए दिल्ली जल बोर्ड को विस्तृत जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है। सोनू कुमार झा और अन्य की याचिका पर सुनवाई करते हुए एनजीटी अध्यक्ष न्यायमूर्ति प्रकाश श्रीवास्तव की अध्यक्षता वाली पीठ ने विभाग की कार्यशैली पर नाराजगी जाहिर की। एनजीटी ने पाया कि उसके पूर्व आदेशों का पालन ठीक से नहीं किया गया और कई बिंदुओं पर स्थिति स्पष्ट नहीं है। सुनवाई के दौरान आवेदक पक्ष ने बताया कि एनजीटी ने पहले स्थल निरीक्षण कराने को कहा था, लेकिन जल बोर्ड की ओर से दाखिल जवाब में इसका कोई उल्लेख नहीं किया गया। यह भी पढ़ें- नालों में अतिक्रमण पर डीएम ने जताई नाराजगी इसके अलावा, मैनहोल में एक अतिरिक्त केबल मिलने की बात स्वीकार की गई, लेकिन उस...