देहरादून, मई 1 -- देहरादून। कैंट विधानसभा के वार्ड 42 कांवली स्थित प्रियदर्शनी एन्क्लेव में लंबे समय से चली आ रही सीवर समस्या का समाधान करने पर क्षेत्रवासियों ने विधायक सविता कपूर का उनका कार्यालय में अभिनंदन किया। इस अवसर पर विधायक सविता कपूर ने बताया कि पिछले कई वर्षों से क्षेत्र में सीवर लाइन की ढाल न मिलने से समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा था। लगभग तीन वर्ष पूर्व क्षेत्रवासियों द्वारा इस समस्या का जिक्र किया गया था। जिसके बाद उन्होंने जल संस्थान के अधिकारियों के साथ मौके पर निरीक्षण किया। निरीक्षण एवं सर्वे के बाद जल संस्थान ने सीवर पंपिंग स्टेशन का प्रस्ताव शासन को भेजा गया, जिसे मुख्यमंत्री से स्वीकृति मिल चुकी है। जल्द ही टेंडर प्रक्रिया पूर्ण कर कार्य प्रारंभ किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि आगामी बरसात से पूर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.